बैंक कर्मचारी से टप्पेबाजी में केस दर्ज

रुड़की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अस्थाई कर्मचारी के साथ हुई टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टप्पेबाजों की पहचान कर रही है।
दो दिन पूर्व गागलहेड़ी तिराहे पर स्थित बैंक के अस्थाई कर्मचारी धीरेंद्र कुमार निवासी धीर माजरा का बैंक के अंदर बैग चोरी कर लिया गया था। कर्मचारी धीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बैग में तीन लाख रुपये के अलावा चेक बुक व अन्य कागजात भी थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बैंक कर्मचारी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *