अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से एक ग्रामीण को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार रात पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की गश्त जैसे ही रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची तभी पुलिस को एक सुनसान जगह पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश निवासी रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास 44 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए।
