हजरत इमाम हुसैन की याद में किया मजलिस का आयोजन
रुड़की। कलियर खानकाह फैजान ए वाहिद में हजरत इमाम हुसैन की याद में मजलिस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासो को याद किया गया। मजलिस के बाद देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई।
कलियर में खानकाह फैजान ए वाहिद में सैय्यद फरीद आलम साबरी की सरपरस्ती में मजलिस प्रोग्राम हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया गया। मजलिस में पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासो के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, ज्वालापुर, सलेमपुर, आगरा आदि स्थानों से आए शायरों ने इमाम हुसैन की याद को ताजा करते हुए अपने-अपने कलाम पढ़े। इस दौरान खानकाह ए फैजान वाहिद के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद आलम साबरी ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत सच्चाई, सब्र और भाईचारे का संदेश देती है। हमें हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा रहना चाहिए और नेक कामों पर अमल करना चाहिए। मजलिस के बाद देश की तरक्की व खुशहाली के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गई। इस दौरान सैय्यद वाशिफ हुसैन साबरी फरीदी, खालिद मियां, राव अबरार, पूर्व जिपं अध्यक्ष राव अफाक, राव मनव्वर, कालू खां, राव फरमान, राव शेफ अली शेखपुरा, राव रब्बानी, राव गुलबहार, राव भुरा कारी, फैजान साबरी, हाफिज इनाम, डॉक्टर तहसीम, डॉक्टर शादाब, सैय्यद आदिल, मेहबान, साहिल कुरैशी, साकिर रजा, राव शफाअत, रफत, काका, हसनैन, जावेद साबरी, राव फुरकान अहमद, उस्मान, हैदर, जाबिर आदि मौजूद रहे।
