जमीन विवाद के केस निपटाने को दस करोड़ मांगने का आरोप

देहरादून। कोर्ट में चल रहे जमीन विवाद के केस को निपटाने के लिए दस करोड़ रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया। घटना न्यायालय परिसर की बताई जा रही है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सुमंत भूषण निवासी इंदर रोड की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी मच्छी बाजार को आरोपी बनाया गया है। कहा कि आरोपी पक्ष पर पीड़ित ने शहर कोतवाली, विकासनगर और डालनवाला थाने में फर्जीवाड़े से उनकी जमीन कब्जाने को लेकर मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। यह केस कोर्ट में चल रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि 24 अप्रैल को वह कोर्ट में गए थे। वहां असलम मिला। आरोप है कि उसने डराया कि यह मुकदमे मत कर। वरना जान से हाथ धो बैठेगा। पीड़ित के सारे खानदान को मिटाने की धमकी देने का आरोप है। डराया कि मुकदमों में समाधान चाहता है तो उन्हें दस करोड़ रुपये दे। आरोप है कि असलम गैंग बनाकर अपराध कर रहा है। जिससे पीड़ित दहशत में है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *