यातायात लाइन में लगा रक्तदान शिविर

रुड़की। रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन यातायात पुलिस लाइन में किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक यातायात हिमांशु कुमार वर्मा ने क्लब के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्लब के सदस्यों की अनुशासन के साथ समय समय पर इस तरह के आयोजनों के लिए सराहना की।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है जो किसी भी व्यक्ति के जीवनदान में सहायता कर सकता है। रुड़की यातायात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने शिविर आयोजन के लिए क्लब का धन्यवाद किया और भविष्य में यातायात संबंधी, नशा मुक्ति संबंधित कार्यक्रमों में साथ रहकर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा भी की। विधायक प्रदीप बत्रा ने क्लब के कार्यों और रुड़की शहर में किए गए योगदान को लेकर सराहना की। मेयर गौरव गोयल ने शिविर में रक्तदान भी किया। क्लब संस्थापक विजय अरोड़ा ने बताया की क्लब इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहता है और स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी जागरूकता अभियान संचालित करता रहता है।
शिविर में क्लब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, क्लब सचिव ईशान गोयल, शान्तनु, चेतन तायल, आकाश जैन, विपुल मदान, गौरव शर्मा, शुभम अग्रवाल, जगन दुआ, राहुल कश्यप, गुरदीप सिंह पाहुजा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *