किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया

रुड़की। रिश्तेदारी में रहने आई एक किशोरी का दो युवक अपहरण कर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने कलियर गेस्ट हाउस में ले जाकर किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किशोरी के मामा की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
लंढौरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि थाना पथरी क्षेत्र की 16 वर्षीय भांजी उनके घर पर एक अप्रैल से रह रही थी। 22 अगस्त को भांजी दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों की ओर से तलाश की गई। लेकिन भांजी का कोई सुराग नहीं लग पाया था। 23 अगस्त को भांजी का फोन आया। बताया कि दो युवक अपहरण कर कलियर के एक गेस्ट हाउस में ले गए थे। जहां पर आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन कलियर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां पर परिजनों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने बदहवास हालत में किशोरी को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर जावेद निवासी बहादरपुर जट और लुकमान निवासी बिझौली के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *