साइबर ठग ने उड़ाए युवक के खाते से 9999 रुपये

पिथौरागढ़। खुद को बैंक कर्मी बता कर साइबर ठग ने युवक के खाते से ₹9999 निकाल लिया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। विजय नगर नई बस्ती निवासी अर्जुन सिंह पुत्र चेतराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया की बीती 6 जून को उसको एक कॉल आया। उसने खुद को बैंक कर्मी बताया और कहां की उसका खाता बंद होने वाला है। आप अपने आधार कार्ड और अन्य कागजों की जानकारी दो, तब आपका खाता बंद नहीं होगा। जिस पर युवक ने अपने सभी वैध कागजातों की जानकारी उस साइबर ठग को दे दी। जिसके बाद उसके खाते से ₹9999 कट गए। मैसेज आने के बाद उसको अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *