मारपीट मामले में 18 लोगों पर केस

रुड़की। धनौरी में टैंपो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। धनौरी निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 12 जुलाई की शाम को एक टैंपो अशोक की दुकान पर आया हुआ था। चालक ने वाहन को गेट के सामने खड़ा कर रस्ता बंद दिया। उन्होंने वाहन को हटाने के लिए कहा तो पास के दुकानदार सतीश, अशोक, सौरव, गौरव, विकास, लवी,अंकित, विजेंद्र, लवीस,अन्नू,अमित ने गाली गलौच कर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के शुभम सिंघल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जस्वावाला रोड पर उसकी दुकान पर एक टैंपो सामान लेकर आया हुआ था। पड़ोस के दुकानदार ने चालक के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने पर पवन कम्बोज, श्रवण कम्बोज, विशु कम्बोज, शशांक कम्बोज, लांची कम्बोज, सीमा कम्बोज, डोली कम्बोज ने मारपीट कर दी। जिसमें उसके भाई को गंभीर चोट आई है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया एक पक्ष के सतीश, अशोक, सौरव, गौरव, विकास, लवी, अंकित, विजेंद्र, लवीस, अन्नू, अमित निवासी धनौरी, दूसरे पक्ष के पवन, शशांक, श्रवण, विशु, लांची, सीमा, डोली के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *