सेलाकुई में मिली बड़कोट से लापता युवती
उत्तरकाशी। बीते साल नवंबर माह में घर से लापता बड़कोट क्षेत्र की एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी पीके राय ने बताया कि थाना बड़कोट में युवती के घर से लापता होने की सूचना दी गई थी। जो बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने रविवार को सेलाकुई देहरादून से युवती को बरामद कर लिया है।
