बुखार से पीड़ित 12 लोगों के सैंपल लिए

श्रीनगर गढ़वाल। कलियासौड़ गांव के लोगों में बुखार और डेंगू की शिकायत पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 12 लोगों के सैंपल लिए। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया। गांव में करीब 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिनकी स्थिति अब ठीक है। दो मरीज बेस अस्पताल में भर्ती हैं। डीएमओ पौड़ी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कलियासौड़ गांव में बुखार से पीड़ित 12 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट गुरुवार तक आएगी। गांव में निरीक्षण के दौरान ड्रमों में पानी भरा मिला। डेंगू का लार्वा पनपने की संभावना पर इन ड्रमों को खाली कराकर लोगों को जागरूक किया गया। बुखार से पीड़ित लोगों को टीम ने दवाइयां भी दीं। वहीं, गांव में नगर निगम श्रीनगर की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार के नेतृत्व में फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव किया। ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *