नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सहित दो गिरफ्तार

ऋषिकेश।  नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक 27 जून को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि नयन नाम के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी का घर से अपहरण कर लिया है। पिता ने पुलिस से बेटी के सकुशल वापसी की गुहार लगाई। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही नाबालिग की तलाश शुरू की। दो दिन बाद लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। उसके बयानों के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ा दी गई। जबकि, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर काशाीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर में दबिश देकर आरोपी नयन पुत्र संजय निवासी मौ. गंज घासमंडी चौकी कटोराताल और साथ देने वाले हन्नी कश्यप पुत्र सुखदेव कश्यप निवासी निवासी ग्राम मौ. बासफोडान, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *