गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चार डायरेक्टर पदों के लिए मतदान आज

रुद्रपुर। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रबंध कमेटी के डायरेक्टर के लिए बुधवार को बहेड़ी, शीशगढ़ क्षेत्र से एक मात्र प्रत्याशी कृपाल सिंह के होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इसी प्रकार तहसील गदरपुर, दिनेशपुर क्षेत्र से एक मात्र प्रत्याशी होने के कारण डॉ. हरवंश सिंह चुघ का निर्विरोध होना भी तय है। दोनों सीटों पर एक-एक प्रत्याशी होने से मतदान नहीं हुआ। बुधवार की अपराह्न 3.15 बजे से 5 बजे तक रामपुर खास, स्वार, टांडा क्षेत्र के लिए मतदान हुआ। यहां जागीर सिंह और गुरसेवक सिंह प्रत्याशी हैं। प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक तहसील खटीमा क्षेत्र के लिए मतदान हुआ। यहां गोपाल सिंह व गुरवंत सिंह चुनाव मैदान में हैं। अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक तहसील पूरनपुर, आसाम रोड से दक्षिण की ओर जिला पीलीभीत क्षेत्र के लिए मतदान हुआ। यहां गुलाब सिंह और भूपिंदर सिंह चुनाव मैदान में हैं। अपराह्न 3.15 बजे से 5 बजे तक निघासन, तिकोनिया, खजूरिया, संपूर्णानगर क्षेत्र के डायरेक्टरों के लिए मतदान हुआ। यहां करम सिंह, गुरबाज सिंह चुनाव मैदान में हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *