सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल

काशीपुर। सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा एक जुलाई को उसके पिता नरेंद्र सिंह और उसके चाचा बलविंदर सिंह अपनी बाइक से गांव से श्याम‌नगर की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रही बस के चालक राकेश पाल पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम पुरर्नी, थाना नगीना जिला बिजनौर ने बस को तेजी व लापरवाही से गलत दिशा मे लाकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से गायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *