बिच्छू गैंग का सदस्य बताकर दी जान से मारने की धमकी

काशीपुर। क्षेत्र के एक व्यक्ति को बिजनौर के बिच्छू गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को मोहल्ला चौहानान निवासी मौ. सादिक पुत्र बन्ने जान ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कहा बीती 29 जून को उसके घर में शकिल पुत्र नामालूम निवासी मझेंड़ा थाना नगीना तमंचा लेकर घुस आया। आरोपी ने एक नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा तेरी हत्या के लिए शमीम, नदीम पुत्रगण शरीफ और शहानवाज उर्फ मोनी पुत्र मो.असलम निवासीगण मोहल्ला पट्टी चौहान एवं उनके अन्य साथियों ने दस लाख रुपये की सुपारी दी है। उसने खुद को बिजनौर बिच्छू गैंग का सदस्य बताया। इधर, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल अशोक कुमार ने बताया मामले में जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *