किसानों ने की चीनी मिल के जीएम से वार्ता की

काशीपुर। किसानों ने चीनी मिल की समस्याओं को दूर करने, पेराई सत्र समय से चलाने और टेंडर प्रकिया जल्द शुरू करने की मांग को लेकर चीनी मिल के जीएम से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया का जल्द भुगतान की भी मांग उठायी। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसानों ने जीएम विनीत जोशी से मुलाकात की। उन्होंने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द करने, चीनी मिल के बॉयलर की मरम्मत कराने, समय से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और चीनी मिल को तैयार करने की मांग की। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बीते पेराई सत्र में गन्ना पेराई के दौरान काफी परेशानियां सामने आई थी। जिसके चलते किसानों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा समय से चीनी मिल का मरम्मत कार्य पूरा करा लेना बेहद जरूरी है। जिससे पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल सही तरीके से चल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द बकाया गन्ने का भुगतान कराया जाना चाहिए। वहीं, चीनी मिल के जीएम जोशी ने बताया मिल का मरम्मत कार्य किया जा रहा है और टेंडर प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने कहा पेराई सत्र के दौरान समस्याएं सामने न आए इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही हैं। यहां सीसीओ डॉ. राजीव कुमार, दलजीत रंधावा, अजीत प्रताप रंधावा, बिजेंद्र डोगरा, सन्नी निज्जर, जसवीर सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *