पहाड़ के चार जिलों में दुरुस्त होगी बीएसएनएल सेवा

अल्मोड़ा। पहाड़ के चार जिलों में बीएसएनएल सेवा जल्द दुरुस्त होगी। इसके लिए इन दिनों कोर नेटवर्क और उपकरणों को अपग्रेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। संभवत: एक महीने के बाद बीएसएनएल की सेवा में बड़ा सुधार उपभोक्ताओं को देखने को मिलेगा। अल्मोड़ा बीएसएनएल कार्यालय के अधीन अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले भी आते हैं। इन चार जिलों में बीएसएनएल के 1.82 लाख मोबाइल, तीन हजार लैंड लाइन, दो हजार ब्राड बैंड जबकि 45 सौ एफटीटीएच उपभोक्ता हैं। इस समय बीएसएनएल कोर नेटवर्क की क्षमता 10जी है। साथ कई उपकरण भी पुरानी तकनीकि के हैं। इन दिक्कतों के चलते आए दिन बीएसएनएल उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसी को देखते हुए अब बीएसएनएल ने कोर नेटवर्क क्षमता 100जी करने की तैयारी कर ली है। साथ ही चारों जिलों में उपकरण अपग्रेटेशन कार्य भी जोरों पर चल रहा है। जल्द ही चारों जिलों में बीएसएनएल सेवा मजबूत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *