धारदार हथियार से हमले में ग्रामीण गंभीर
रुद्रपुर। ग्राम पंडरी में धारदार हथियार से हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल साजिद को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया है। पीएमएस डॉ. राजेश आर्य ने बताया कि साजिद पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर दिया है।
