रुपया छह पैसे हुआ मजबूत

मुंबई ,04 अगस्त ।

दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के दबाव में रहने और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार के नये शिखर पर पहुंचने से मिले समर्थन के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे मजबूत होकर 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपया 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज एक पैसा फिसलकर 74.36 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। डॉलर की मांग कमजोर पडऩे से यह 74.22 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक रहा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 7 पैसे चढ़कर 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *