मुलाजिम नेताओं की एक्टिग वीसी से बैठक रही बेनतीजा, संघर्ष जारी

पटियाला

पंजाबी यूनिवर्सिटी में ए क्लास अफसर एसोसिएण्शन, पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन व इंप्लाइज डेमोक्रेटिक फ्रंट का रजिस्ट्रार दफ्तर के आगे धरना जारी है। हालांकि यूनियन के कुछ सदस्यों की वीरवार को एक्टिग वाइस चांसलर रवनीत कौर से मीटिग भी हो चुकी है। बावजूद इसके मुलाजिम नेता अपना संघर्ष खत्म करने को तैयार नहीं। मुलाजिमों का कहना है कि वाइस चांसलर ने मुलाजिम मांगों संबंधी कोई फैसला नहीं लिया। जिसके चलते यह धरना मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
ए क्लास अफसर एसोसिएशन प्रधान गुरिदरपाल सिंह बब्बी व पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के डा. निशान सिंह की वीरवार को एक्टिग वीसी रवनीत कौर के साथ मीटिग हुई। मीटिग में टीचर्स की प्रमोशन मामले पर चर्चा की पर कोई सहमति नहीं बनी। इस दौरान वीसी का कहना था कि सिडीकेट में वह सिर्फ 40 मामलों पर डिस्कशन करेंगी, पर मुलाजिम नेताओं ने वीसी के इस फैसले पर एतराज जताया। जिसके चलते इस बार 30 मार्च को सिडीकेट की मीटिग नहीं होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि दूसरी ओर ए क्लास अफसर एसोसिएशन के प्रधान गुरिदरपाल सिंह बब्बी को वीसी ने उनकी मांगें पूरी करने का भरोसा तो दिया पर कोई पुख्ता फैसला नहीं किया। कुल मिलाकर वीसी की मुलाजिमों के साथ मीटिग बेनतीजा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *