चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में व्यस्त, वाहनों की तेज रफ्तार ले रही लोगों की जान

चंडीगढ़

वैसे तो चंडीगढ़ में यातायात नियमों की अनदेखी के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से हर कोई वाकिफ है। बावजूद शहर में नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसे भी कम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में शहर के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस मार्च महीने में चालान काटने में व्यस्त हैं। जबकि शहर की खुली और चैड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार में लगातार वाहन चालक, बाइक सवार और साइकिल सवार की जान जा रही है। 15 दिनों के अंदर 15 हादसों में 10 गंभीर सड़क हादसे हुए है। जिनमें चार लोगों की जान गई और आठ लोग घायल भी हुए हैं।
गंभीर हादसों में पीजीआइ चैक पर 30 वर्षीय रोहित लोहे की ग्रिल क्रॉस कर पीजीआइ की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में दड़वा स्थित वीआरएल ट्रांसपोर्ट के पास सड़क पर पैदल जा रहे दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौत और दूसरा अभी तक उपचाराधीन है। जबकि, तीसरे हादसे में सेक्टर 22ध्23 डिवाइडिंग पर देर रात घर लौट रहे पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की एक्टिवा स्किड होने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सेक्टर 22-डी में रहने वाले 21 वर्षीय चेतन शर्मा के तौर पर हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *