वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गुंडा ऐक्ट, गैंगस्टर ऐक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। आरोपियों को जेल भेज दिया है। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वांछित चल रहे आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस का अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपी सलमान पुत्र शमशीर निवासी ग्राम खुशहालपुर और आमिर पुत्र दिलबहार निवासी ग्राम खुशहालपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों में सलमान के खिलाफ गुंडा ऐक्ट, गैंगस्टर ऐक्ट, एनडीपीएस,चोरी, गोवंश संरक्षण अधिनियम, पशुक्रूरता अधिनियम, चोरी आर्म्स ऐक्ट आदि आपराधिक धाराओं में सत्रह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आरोपी आमिर के खिलाफ गोवंश संरक्षण, पशुक्रूरता अधिनियम, एनडीपीएस ऐक्ट, गुंडा ऐक्ट, गैंगस्टर ऐक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में ग्यारह मुकदमे सहसपुर थाने में दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
