150 लोगों ने उठाया हृदय जांच शिविर का लाभ
ऋषिकेश । स्पंदन हार्ट केयर सेंटर ने रविवार को गंगानगर स्थित हटवाल पार्क में हृदय जांच शिविर आयोजित किया। इसमें 150 से अधिक लोगों ने शुगर, बीपी व ईसीजी जांच का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. राजीव हटवाल के पुत्र अभिषेक हटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रतीक कालिया, पार्षद शिव कुमार गौतम ने किया। शिविर संयोजक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। इस दौरान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने बीपी, ईसीजी, शुगर आदि की जांच करवाई। 50 लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई गई।
मौके पर एबीवीपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रवीण रावत, रंजन अंथवाल, रेखा चौबे, अतुल कुंज, रमेश अरोड़ा, सपना रावत, ज्योति राठौड़ी, सरोजनी देवी, भजन सिंह, दीपक भारद्वाज, नंदा रावत, उषा रावत, शूरवीर सिंह रावत, राहुल रावत, आशीष शर्मा, मुकेश नेगी, अरुण राणाकोटि, रोहित सोनी, अंकुर आदि उपस्थित रहे।
