सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

चमोली। भारत तिब्बत की सीमा पर स्थित नीति घाटी के गुरुकुट्टी में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत हो गई है जबकि चालक को गंभीर चोट आयी है। जिसका उपचार जोशीमठ सेना के चिकित्सालय में चल रहा है। जोशीमठ थाना एसएसआई देवेन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजकल मलारी से लगभग 10 किमी आगे गुरुकुट्टी में सेना का अभ्यास चल रहा है। इसी अभ्यास के दौरान सेना का एक ट्रक बैक करते समय दुर्घटनाग्रसत हो गया, जिसमें सवार हवलदार जसवीर सिंह की मौत हो गई है जबकि चालक महेन्द्र भी घायल हुआ है। चालक का इलाज सेना के चिकित्सालय में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *