दो नाबालिग सहित तीन भाई लापता, गुमशुदगी दर्ज

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहन लकस्यार निवासी एक अट्ठारह वर्षीय युवक अपने दो नाबालिग चचेरे भाइयों के साथ लापता हो गया है। युवक के पिता ने कालसी थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता तीनों बच्चों की तलाश में जुटी है। सुनील पुत्र जगुदास निवासी ग्राम लोहन पोस्ट लकस्यार थाना कालसी ने कालसी थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 जुलाई को उनका बड़ा बेटा नीरज (उम्र 18) घर से छानी के लिए गया था। तब वह अपने चचेरे दो भाइयों को साथ ले गया था।एक की उम्र 13 वर्ष और दूसरे की उम्र 10 वर्ष के हैं। बताया कि तब से तीनों न तो वापस घर लौटे हैं और न ही छानी में हैं। तीनों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। तीनों बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक सिंह राठौर ने बताया कि जांच में पता चला है कि नीरज पहले भी दो बार घर से लापता हो चुका है।इस बार वह अपने दो नाबालिग चचेरे भाइयों को साथ ले गया है। कहा कि बच्चों की तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *