हरेला के अवसर पर डिवाइडर पर लगाए 300 पौधे

रुद्रपुर। हरेला के अवसर पर विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, नगरपालिका चेयरमैन सोनी राणा ने पौधरोपण किया। अभियान के तहत टनकपुर रोड स्थित डिवाइडर में उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। चेयरमैन सोनी ने कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। पौधरोपण में ईओ दीपक शुक्ला, सभासद समन्वय समिति के अध्यक्ष जेपी सिंह सहित सभासद महेश राणा, असलम अंसारी, विमला बिष्ट, मुकेश कुमार, राजेंद्र बिष्ट, अदील खान, राकेश कोटिया, सुभाष कुमार, विजय कुमार, खुशबुद्दीन, विजय राणा, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *