नाराज लोगों ने किया विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव 

विकासनगर। पिछले कई दिनों से चकराता क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था से नाराज स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह छावनी बाजार स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर जल्द व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की। छावनी परिषद के सदस्य अनिल चांदना के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से चकराता क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे जनता के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़े व्यापारियों का भी काफी नुकसान हो रहा है। बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार पांच से छह घंटे बिजली गुल हो रही है। जिससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। कहा कि छावनी बाजार के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों गांव के ग्रामीण भी अंधेरे में डूब जाते हैं। लोगों ने व्यवस्था में जल्द सुधार किए जाने की मांग की है। घेराव करने वालों में आनंद राणा, अमित अरोड़ा, तरुण कुकरेजा आदि शामिल रहे।
विभाग द्वारा सब स्टेशन में लगे पुराने ब्रेकर बदलकर नए ब्रेकर लगाने का काम चल रहा था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। इसके साथ ही क्षेत्र के लिए बिछाई गई नई लाइन को हैंडओवर कर लिया गया है, जिसे इस माह के अंत तक चालू कर दिया जाएगा। – अश्विनी शर्मा, अवर अभियंता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *