दो घंटे की अघोषित बिजली कटौती ने छुड़ाये पसीने

विकासनगर। पछुवादून में ऊर्जा निगम की अघोषित बिजली कटौती बंद होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को ऊर्जा निगम ने दो घंटे की बिजली की अघोषित कटौती की। शाम के समय हुई बिजली कटौती के चलते पानी के लिए भी लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम आये दिन लगातार बिजली कटौती कर रहा है। मंगलवार को शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक पूरे पछुवादून के शहर से लेकर गांवों तक बिजली की कटौती रही। ऊर्जा निगम निगम की अघोषित कटौती के चलते विकासनगर बाजार, हरबर्टपुर, सहसपुर, डाकपत्थर, सेलाकुई, सुद्धोवाला, भाऊवाला, बरोटीवाला से लेकर आसपास के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में बिजली शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक गुल रही। इस दौरान बिजली के गुल रहने से पानी की आपूर्ति भी पूरे क्षेत्र में ठप रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि कटौती ग्रिड से की जा रही है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। कहा कि उच्चाधिकारियों को लगातार कटौती बंद करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। लेकिन प्रदेश में उत्पादन की अपेक्षा बिजली की डिमांड अधिक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *