तीर्थनगरी में कन्नड फिल्म अशोक ब्लेड की शूटिंग

 

नई टिहरी। सत्य घटना पर आधारित कन्नड फिल्म अशोक ब्लेड के रोमांचक दृश्यों की तीर्थनगरी देवप्रयाग में शूटिंग हुई। अशोक ब्लेड फिल्म 70 और 80 के दशक में एक समुदाय में घटी वास्तविक घटना पर आधारित है, यह नायिका प्रधान फिल्म है।

कन्नड़ फिल्मों के बीस से अधिक प्रोजक्ट से जुड़े रहे विनोद वी ढोडेले एवं सतीश निनासम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में समुदाय विशेष के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति को चार लुक में दिखाया जाऐगा, फिल्म की कहानी उसके जीवन के बचपन, युवा,जवानी और बुढ़ापे से गुजरेगी। निदेशक सतीश निनासम खुद इस फिल्म में भूमिका को निभा रहे हैं। फिल्म में कन्नड़ की जानी मानी अभिनेत्री काव्या शेट्टी प्रमुख भूमिका में है। हिंदी फिल्म बेल बॉटम फेम टी के दयानंद की कहानी और फिल्म में संगीत पूर्णचंद्र तेजस्वी तथा छायांकन लवित का है। कर्नाटक के चामराज नगर और नंजन गुड जगहों पर इस फिल्म का अधिकांश हिस्से को फिल्माया गया है। देवप्रयाग तीर्थ में फिल्म के अहम दृश्य की शूटिंग की गई, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर बनी नायिका काव्या शेट्टी उत्तराखंड पुलिस की मदद से अपराधियों का पीछा करती है। फिल्म के दृश्य देवप्रयाग पुलिस थाना, शांति बाजार,संगम मार्केट आदि में शूट किये गये हैं। फिल्म की तीस सदस्यीय टीम के अलावा उत्तराखंड के कलाकार और तकनीशियन भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। फिल्म शूटिंग देखने यहां नगरवासियों सहित तीर्थयात्री भी उमड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *