पलायन पर जताई चिंता
पिथौरागढ़। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से बलुवाकोट में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। रविवार को सम्मेलन में सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी बीएल रावत ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिया। पूर्व सैनिकों ने बंदरों के आतंक, विद्यालयों की बदहाली, स्वास्थ, संचार, सड़क सुविधा के अभाव में पलायन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष कैप्टन रिटायर नारायण दत्त भट्ट, कृष्ण ऐरी, सचिव चंचल ऐरी,संरक्षक कै. रिटायर दीवान सिंह मेहता, मेजर रिटायर खीम सिंह ऐरी, देव सिंह ग्वाल मौजूद रहे।
