कार्यशाला में छात्राओं को दी जानकारी

पौड़ी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में कौशल विकास एवं नवाचार समिति के तत्वावधान में नांदी महिंद्रा फाउंडेशन के द्वारा छात्राओं के लिए 6 दिवसीय निशुल्क सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह, नांदी महिंद्रा फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर नवीन थपलियाल द्वारा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं के लिए यह कार्यशाला उनके व्यक्तिव विकास के सहायक होगी। मास्टर ट्रेनर नवीन थपलियाल ने सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के उदेश्यों को बताया। उन्होंने छात्राओं से साक्षात्कार कौशल को किस तरह विकसित किया जाय पर भी अपने विचार रखे | कार्यशाला में डा.दुदुन मेहता, डा. नीरज असवाल, डा. विवेक रावत, डा. विकास प्रताप सिंह, डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. धर्मेंद्र यादव, डा. चंद्रकांत तिवारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *