पुजार गांव में शिव महापुराण कथा शुरु
देवप्रयाग। सिद्धपीठ चंद्रवदनी के पुजारियों के निवास पुजार गांव में दस दिवसीय शिव महापुराण कथा महायज्ञ जल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। ढोल दमाऊं, मसक बाजा, भंकोरे और गढ़वाली बैंड के साथ सुहागन महिलाओं द्वारा भद्रासू से काली मन्दिर कथा स्थल तक मंगल जल कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास डा. शैलेन्द्र प्रसाद डंगवाल व अन्य आचार्य जनों ने पूजन के साथ शिव महापुराण कथा का विधि विधान से शुभारंभ किया। मौके पर ग्राम प्रधान पुजार गांव अंकित भट्ट, पबेला प्रधान कृष्णा भट्ट,चंद्रवदनी मन्दिर प्रबंधक दुर्गा प्रसाद भट्ट,नागराजा मन्दिर समिति प्रबन्धक ऋषिराम भट्ट,अध्यक्ष मदन मोहन भट्ट,सचिव चंडी प्रसाद, डॉ. सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी,सुंदर लाल,गोविंद स्वरूप,सुखदेव,शिव प्रसाद भट्ट,हीरामणि भट्ट, सत्य प्रसाद सेमल्टी,शैलेन्द्र भट्ट आदि मौजूद थे।
