नगर निगम की टीम सहस्रधारा रोड पर हटाया अतिक्रमण

 

देहरादून। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सहस्रधारा क्रॉसिंग से लेकर आईटी पार्क तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बिना निगम से अनुमति लिए लगे बोर्ड हटाए गए। साथ ही अवैध रूप से फड़ ठेली लगाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।

टीम में शामिल कर्मचारियों ने दो ट्रक से ज्यादा बोर्ड और अन्य सामान जब्त किया। 18 फड़ ठेली लगाने वाले व्यापारियों से जुर्माने के तौर पर 13 हजार 400 रुपये वसूल किए गए। कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि विनय प्रताप सिंह ने बताया कि निगम की टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएगी। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की सूची ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम को सौंपी है। इसी के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *