चारधाम यात्रा में 4231 वाहनों के चालान किए

 

देहरादून। चारधाम यात्रा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है। परिवहन विभाग यात्रा में अभी तक 61 हजार 105 वाहनों की चेकिंग कर चुका है। इसमें 4 हजार 231 वाहनों का विभिन्न अभियोगों में चालान किया गया। इसके साथ ही 57 वाहनों को सीज किया गया। चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि यात्रा शुरू होने से लेकर अभी तक 18066 वाहनों के ग्रीन और 24662 वाहनों के ट्रिप कार्ड जारी किए जा चुके हैं। कुठालगेट, भद्रकाली, डामटा और ब्रहमपुरी चेकपोस्ट पर 38060 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 1330 वाहनों के चालान किए गए। जबकि 20 वाहन सीज किए गए हैं। इसके अलावा प्रवर्तन टीमों ने 23045 वाहनों की चेकिंग की गई है, जिसमें 2901 वाहनों के चालान किए गए। जबकि 37 वाहन सीज किए गए हैं। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए संलाचित शटल सेवा के माध्यम से 460360 यात्रियों को भेजा गया है। बताया कि यात्रा मार्ग पर परिवहन विभाग पूरी तप्तरता के साथ काम कर रहा है। एक-एक वाहन की चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *