अग्निपथ योजना युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का फैसला : करन माहरा

 

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ छलावा बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना सेना का मनोबल तोड़ने और कमजोर करने वाली है। सरकार ने सालों से तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों पर भी पानी फेर दिया है। यह योजना युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का फैसला है। उनका गलत इस्तमाल किया जा सकता है। खासकर उत्तराखंड जहां 60 फीसदी से अधिक परिवार सेना से जुड़े हैं। सेना के पेंशन से हजारों परिवार चलते हैं। राज्य की इकोनमी पूरी तरह प्रभावित हुई। विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश मे गृह युद्ध के हालात बन गए हैं। सरकार इस फैसले को वापस लें। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं को झूठा आश्वासन न दें। देश का युवाओं का भविष्य खतरे में है। देश की सम्पत्ति और नोजवान खतरे हैं। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *