सरकारी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करें कार्यकर्ता: निशंक

ऋषिकेश।  हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकारें जनहित के कार्य कर रही हैं। कार्यकर्ताओं को इन लाभकारी योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक करना चाहिए। शनिवार को भानियावाला स्थित होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश की खुशहाली व उन्नति के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। भाजपा द्वारा लाई गई शिक्षा नीति, शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और शीघ्र ही लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजेंद्र मनवाल राजकुमार राज, अशोक पंवार, संपूर्ण सिंह रावत, संजीव सैनी, प्रदीप नेगी, मनवर नेगी, नरेंद्र नेगी, सुषमा चौधरी, नगीना रानी, पंकज रावत, ललित पंत, सुभाष रावत राजेंद्र तड़ियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, रोहित छेत्री, ईश्वर रौथान, हिमांशु राणा, अमित कुमार, अवतार सिंह, विजय भट्ट, सतीश सेमवाल, मनीष यादव, ह्दय राम लखेड़ा, उमेद सिंह, मुन्ना चौहान, आरती लखेड़ा, आशा सेमवाल, सुमनलता, ललित जायसवाल, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, सुशील जायसवाल, संपूर्णानंद ध्यानी, दीपक नेगी, नितिन बर्थवाल, सुरेश सैनी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, भगवती सती, चंदन जयसवाल, नीलम नेगी, रीता नेगी, कोमल देवी, स्वीटी पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *