आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा

काशीपुर

एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। जसपुर खुर्द की साईंधाम कॉलोनी निवासी किरन यादव पुत्री चंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 28 फरवरी 2023 को हिम्मतपुर निवासी विनय यादव पुत्र धर्मपाल सिह के साथ हुआ था। कुछ दिन बाद से ही पति विजय कुमार यादव, सास चंदना देवी, ससुर धर्मपाल सिंह, देवर मनीष, ननद सुषमा, तहेरे जेठ रमन, जेठानी विमला देवी, ताई रीना देवी दहेज में पांच लाख की नकदी व महंगी गाड़ी लाने की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 12 अगस्त 2023 को पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *