यात्री सुविधाओं का जायजा लेने को किया होम स्टे और होटलों का निरीक्षण

ऋषिकेश।  तीर्थनगरी ऋषिकेश में नोडल अधिकारी पर्यटन ने विभिन्न होम स्टे और होटलों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने और रेट लिस्ट सार्वजनिक नहीं करने पर संचालकों को फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थनगरी ऋषिकेश में आने वाले तीर्थयात्रियों से होटल, ढाबे वाले मनमाना किराया ना वसूले इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लगातार ढाबे, रेस्टोरेंट, फल आदि की दुकानों में रेट लिस्ट की जांच की जा रही है। शनिवार को नोडल अधिकारी पर्यटन ने शहर में संचालित होम स्टे और होटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कमरों की स्थिति क्या है, वर्तमान में कितने यात्री रुके हैं इसको भी देखा। ताकि आगे भीड़ बढ़ने पर यात्रियों के रुकने की समुचित व्यवस्था हो सके। नोडल अधिकारी पर्यटन केएस नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा के साथ श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से लक्ष्मणझूला रोड पर गुरुद्वारा के आसपास संचालित होम स्टे और होटलों का निरीक्षण किया। बताया कि कुछ जगह सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी और रूम, भोजन आदि की रेट लिस्ट सार्वजनिक नहीं मिली। इस पर संचालकों को शनिवार देर शाम तक कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। कोताही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *