विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर 25 को
चमोली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज (सीडि)/सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली (नालसा) एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय, नैनीताल के द्वारा 25 मई को सीमांत गांव माणा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। गढ़वाल स्काउट के मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होगा । जिसमें मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित , उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एसके मिश्रा, सदस्य सचिव आरके खुल्बे, रजिस्ट्रार जनरल उत्तराखंड उच्च न्यायालय विवेक भारती शर्मा तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त मौजूद रहेंगे। शिविर में विधिक जागरूकता के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पर्यटन, कृषि, उद्यान, उद्योग आदि तमाम सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करते हुए योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
