पीएमजीएसवाई कार्यालय बैजरों से संचालित करने के निर्देश

पौड़ी। चौबट्टाखाल विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पीएमजीएसवाई कार्यालय सतपुली से संचालित न होकर बैजरों से संचालित करने के निर्देश मुख्य अभियंता रवि प्रताप सिंह को दिए हैं। इससे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का आभार प्रकट किया हैं। बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोर्ला ने बताया कि 5अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होनें लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज को बैजरों के नाम से दस वर्षों से सतपुली में संचालित हो रहे पीएमजीएसवाई का कार्यालय बैजरों से संचालित करने को लेकर पत्र दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि विकासखंड बीरोंखाल में निर्माणधीन पीएमजीएसवाई की सड़कों की गुणवत्ता व निरीक्षण पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं इसका लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने संज्ञान लेकर चीप मुख्य अभियंता हो एक माह में कार्यालय को बैजरों स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, पीएमजीसएवाई बैजरों अधिशासी अभियंता एमएस यादव से संर्पक करने पर बताया कि अभी मुख्य अभियंता का पत्र कार्यालय में नही पंहुचा हैं मिलते ही कार्यालय को बैजरों कर दिया जाएगा।

इनका कहना है..

मुख्य अभियंता यूआरआरडीए रवि प्रताप सिहं ने बताया कि लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का पत्र मिला हैं शीघ्र पीएमजीसएवाई का कार्यालय सतपुली से बैजरों स्थापित करने के निर्देश अधीशासी अभियंता को दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *