पूरा राशन मांगने पर डीलर ने किया विवाद

बिजनौर

पूरा राशन मांगने पर राशन डीलर तथा उसके अन्य साथियों द्वारा एक किशोरी सहित उसके परिवार से मारपीट के संबंध में तहरीर सौंपी गई ।
जानकारी के अनुसार नांगल थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर बीतरा में शनिवार को राशन डीलर राशन का वितरण कर रहा था। जिसमें 5 किलो के स्थान पर 4 किलो राशन दिए जाने का आरोप लगाते हुए गांव की एक किशोरी ने राशन डीलर का विरोध किया। उसने पूरे राशन की मांग की तो यहां विवाद खड़ा हो गया।
बताया गया कि किशोरी से डीलर तथा उसके अन्य साथियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिस पर यहां किशोरी का परिवार पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले को लेकर दोनों पक्ष नांगल थाने पहुंच गए। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी गई। जिसमें पुलिस तुरंत कार्रवाई हेतु जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *