ऋषिकेश से लेकर यूएसनगर तक तीन-तीन कत्ल  

देहरादून। शांत समझे जाने वाले उत्तराखंड में शनिवार को तीन – तीन कत्ल की वारदातें हुईं। यूएसनगर में खनन के खेल ने भाजपा नेता की जिंदगी छीन ली। वहीं देहरादून में पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी ही पत्नी को गला दबाकर मार डाला। जबकि ऋषिकेश के निकट रिसॉर्ट में हुए विवाद से एक कर्मचारी की मौत हो गई।
चार धाम यात्रा और पयर्टन सीजन के बीच तीन -तीन हत्या की वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दो मामलों में आरोपित देर शाम तक पुलिस की पकड़ से बाहर थे। खासकर यूएसनगर में खनन के खेल को लेकर भाजपा नेता की हत्या ने पुलिस – प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।
प्रदेश में कई जगह खनन को लेकर पुलिस – प्रशासन की भूमिका पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। वहीं रिसार्ट के लिए हाल में पयर्टकों के आकर्षण का केंद्र बने ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के फूलचट्टी में हुई हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस घटना में मृतक नजदीक के गांव का ही रहने वाला था, जो यहां नौकरी कर रहा था। जबकि आरोपित रिसॉर्ट मालिक हरियाणा का बताया जा रहा है। शांत देवभूमि में संगीन अपराधों को होने से चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को कानून-व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *