16 अक्टूबर के धरा प्रदर्शन के लिए कांग्रेसजनों का सौंपी जिम्मेदारी
रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेस की बैठक में धान खरीद में किसानों के साथ लूट किये जाने का आरोप लगाते हुए 16 अक्टूबर को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कि जनपद में किसानों के साथ खुली लूट हो रही है। किसानों का धान औने-पौने दामों पर बिक गया है। सरकार के एक अक्टूबर से धान खरीद के दावे हवाई साबित हुए। वक्ताओं ने कहा कि 16 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत जनपद के कांग्रेस विधायक भी सम्मलित होंगे। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष के लिए रणनीति तयकर रही है। कांग्रेस नेताओं को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक किसानों की भागदीारी सुनिश्चित करने को कहा। यहां पूर्व प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, गणेश उपाध्याय, नवदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, सरस्वती बाला, रामनगीना प्रसाद, जिलानी असंारी, सुरेंद्र सिंह, मुख्तयार अंसारी, वसीम मियां, अखिलेश सिंह, साहब सिंह, चरणजीत कौर, जगदीश महार, सुमेंद्र यादव, जमील अल्वी, बिपिन खोलिया, राजकुमार कोहली, मुगनी अहमद मौजूद रहे।
