हिमानी को पत्रकारिता में पी.एच.डी. की उपाधि

देहरादून।  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की पत्रकारिता विभाग की शिक्षिका हिमानी बिंजोला को पत्रकारिता में पी.एच.डी. की उपाधि से अलंकृत किया गया है। हिमानी बिंजोला पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सात वषों से कार्यरत है। इससे वह पहले प्रमुख दैनिकों में कई वर्ष कार्य कर चुकी हैं। हिमानी ने  ;सोशल मीडिया के लोगो का विचारों और सरकार की नीतियों ; पर प्रभाव विषय पर शोध किया है। ग्राफिक एरा में आज वरिष्ठ पत्रकार व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. गिरजा शंकर शर्मा ने एक्सटर्नल एक्सपर्ट के रूप में परीक्षा के बाद कहा कि वह बहुत बड़ी संख्या शोध ग्रंथों का मूल्यांकन कर चुके हैं लेकिन हिमानी बिंजोला का शोध सबसे ऊंचे स्तर का है। पीएचडी की अखिरी परीक्षा में सफलता के तुरंत बाद डा. हिमानी बिंजोला को पीएचडी का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कैप्टन हिमांशु धूलिया, डीन रिसर्च डा. कमलेश सिंह, डीन स्कूल ऑफ डिजाइन डा. ज्योति छाबड़ा, डीन एलाइड साइंसेज डा. विजय कुमार, कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डा. राहुल राज, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष विक्रम रौतेला के साथ विदुषि नेगी, आकृति ढोंढीयाल, ताहा सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने हिमानी बिंजोला को इस शानदार शोध पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब शिक्षक खुद अध्ययन करता है और खुद को नई चीजों से अपडेट रखता है, तो इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *