बीईओ पदों पर प्रमोशन में घालमेल का आरोप

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने शासन स्तर पर बैठे शिक्षा विभाग के अफसरों पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पदों पर प्रमोशन में घालमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच की मांग की है। बयान जारी कर पूर्व दर्जा मंत्री डॉ. उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा विभाग के शासन स्तरीय अधिकारियों द्वारा नियमानुसार पहले वरिष्ठ पदों पर प्रमोशन करना चाहिए, इसके बाद ही बीईओ के रिक्त पदों पर डिप्टी बीईओ को प्रमोशन दिया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि प्रमोशन प्रक्रिया में नियमों के घालमेल और उल्लंघन से शिक्षा विभाग में गड़बड़ी की बू आ रही है। पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने से ही प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाई जा सकती है। चेतावनी दी कि प्रमोशन प्रक्रिया में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस पीड़ित अधिकारियों को न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक स्तर तक जाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *