उत्थान मंत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ 

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। यहां चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी को बधाइयां दीं। रविवार को उत्थान मंच के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सुमित ने कहा कि संस्था पिछले 40 वर्षों से पर्वतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान देती आ रही है। संस्था का संघर्षपूर्ण इतिहास रहा है। भावी पीढ़ी को संस्कृति से परिचित कराने में योगदान रहा है। उन्होंने सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर तिवारी को शपथ दिलाई। बाद में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संरक्षक भुवन चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, महासचिव मुकेश चंद्र शर्मा, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष एनबी गुणवंत, आय व्यय निरीक्षक लीलाधर पांडे साथ ही त्रिलोक बर्नोली, हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, ललित प्रसाद, लक्ष्मण सिंह मेहरा, चंद्रशेखर परगाई, वीरेंद्र गुप्ता, कमल किशोर, भगवान चुफाल, बिपिन चंद्र बिष्ट, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कल्पना भंडारी, स्मित तिवारी, ज्योति पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *