गन्ने का भाव घोषित करने की मांग
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुशील त्यागी ने बीईजी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का महिला आरक्षण एवं धर्मांतरण बिल के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री को पेराई सत्र का गन्ना मूल्य को घोषित करने के लिए ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि किसान के गन्ने की लागत लगातार महंगाई के कारण बढ़ती जा रही है। इसलिए इस वर्ष गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 प्रति कुंतल किया जाए। साथ ही सीएम से किसान क्रेडिट कार्ड पर पांच लाख रुपये तक स्टांप ड्यूटी की सरकार की ओर से मिलने वाली छूट का शासनादेश जारी किया जाए।
