व्यापारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

नैनीताल। मल्लीताल व्यापार मंडल की बैठक में नगर में बढ़ रहे नशे के कारोबार, पालिका किराया बढ़ोतरी, रामसेवक सभा द्वारा किराया बढ़ोतरी, वेंडर जोन आदि मुद्दे पर चर्चा की गई। राम सेवक सभा में हुई बैठक में व्यापारियों ने पालिका द्वारा सर्किल रेट में किराया बढ़ोतरी के लिए पालिका तथा राम सेवक सभा द्वारा किराए बढ़ोतरी के लिए सभा पदाधिकारी से मुलाकात किया जाना तय किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, नरदेव शर्मा, अब्बू खान,अनुज, राजेंद्र व्यास, सुधीर वर्मा, एस छावड़ा, आनंद खम्प आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *