पटना में अगले दो दिनों का अलर्ट जारी, आंधी तूफान के साथ हो सकती है हल्की बारिश

पटना……………

बिहार कि राजधानी पटना समेत सूबे में अगले दो दिनों का अलर्ट जारी है पटना में अधिकतम तापमान सामान्यतः 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 19 डिग्री सेल्यिस पर रहेगा. सूबे में अगले दो दिन में कुछ हिस्से में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश भागों में पिछले 24 घंटों से उत्तर पश्चिम की हवा देख जा रही है, जिसकी गति चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा है. इस कारण अगले 72 घंटों तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ भागों की एक-दो जगहों पर बिजली गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को मौसम विभाग ने अपने पुर्वानुमान में बताया था कि राज्य में आमतौर पर उत्तर पश्चिम एवं पश्चिमी हवा का प्रवाह देखा जा रही थी. राज्य में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना थी और आने वाले अगले दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *