गांव सलेमपुर में छापा, भैंस के मांस के साथ दो दबोचे
हरिद्वार।रानीपुर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि गांव सलेमपुर में अनीस की दुकान पर अवैध रूप से पशु कटान की सूचना मिली। दुकान के अंदर करीब 120 किलो भैंस का मांस और कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। बताया कि आरोपी अनीश, उसके पुत्र उमेर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
