काफी खतरनाक हो सकता है कोविड-19: वायरोलॉजिस्ट
बर्लिन……
जर्मनी के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट क्रिश्चियन ड्रोस्टन ने आगाह किया है कि वहां पर एक बार फिर से हालात खराब हो सकते हैं। उनका कहना है कि जर्मनी में एक बार फिर से कोविड-19 महामारी का असर क्रिसमस की ही तरह दिखाई दे सकता है। आपको बता दें कि डॉक्टर ड्रोस्टन जर्मनी के उन चुनिंदा विशेषज्ञों में से एक हैं जिनकी कही बात का असर सरकार के फैसलों पर पड़ता है। कोविड-19 महामारी की शुरुआत में और बाद में भी जर्मनी की सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए उनसे सलाह लेकर कदम आगे बढ़ाया था। इस लिहाज से उनके इस बयान की अहमियत काफी बढ़ गई है। उनका यहां तक कहना है कि जर्मनी में कोविड-19 की तीसरी लहर आती दिखाई दे रही है। इसके लिए उन्होंने तेजी से वैक्सीनेशन करने पर जोर दिया है। डॉक्टर ड्रोस्टन ने एस्ट्राजेने का वैक्सीन पर उठे सवालों के जवाब में कहा है कि वैक्घ्सीन लेने वालों में खून के थक्कों का बनना एक चिंता का विषय है जिसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
(हिफी)
